5 रुपये में
200 खबरें
वैसे तो
लगा
फ़ायदे का
सौदा,
श्रद्धांजलियों में
देखी
जब
अपनी भी
तस्वीर,
अखबार
छूट गयी।
एक ही
सड़क पर
लेफ्ट हैण्ड ड्राइव
राईट हैण्ड ड्राइव
हैं
हमारे
तुम्हारे
मज़हब,
बस
इसी लिए
टकराते हैं,
प्रोटोकॉल
का झगड़ा है,
वरना
जीपीएस
ठीक है,
सफ़र
सही
दिशा में हैं।
क्रांतिकारियों
का
आचार
व्यवहार
बेहतर
हो
तो
बेहतर,
लाखों
गुमराह
खड़े हैं
चौराहे पर,
राह के
चुनाव में।