Sunday, October 4, 2015

संघर्ष

रोके जाने पर
किस किस
मुसीबत से
कैसे कैसे
निपटनें की
तैयारी की थी
मैंने,

इस मोड़ पर
अब मत दे
यूँ
आसान
बदले रास्ते,
कि संघर्ष का
लुत्फ़ न आये।

देर

कौन सा
डर था
आपको
जो आप
इतनी दूर जाकर
इतनी देर से
रुके!

होनी तो
कब से
देती थी
आवाज़ें
पीछे से
कि गलत राह पर हैं
आप!

सेल्फ़ी

आसमान से
चमकाकर
बिजलियाँ,
खींचता है
ख़ुदा
सेल्फ़ियाँ,

ख़ुद ही ख़ुद है
तस्वीरों में
और
दिखता भी नहीं!

हौसला

सब कुछ
बदलेगा
हौसला रख,

ये सब
फिर न दिखेगा
ये भी
याद रख।

एडिडास

चलता फिरता
एडिडास का
इश्तेहार था
वो,

टी शर्ट की
छाती पर
शान से
मुफ़्त उठाये था
इम्पॉसिबल इज़ नथिंग
का
अपने अस्तित्व पर
इम्पॉसिबल
लॉट ऑफ़ थिंग्स का
भारी बोझ.