चाय में दूध
उन्हें पसंद नहीं था,
चीनी
पहले से थी
पास उनके,
उठाई
चुपचाप
बस
बिखरी
चाय पत्ती
इधर उधर से
और
चली गईं
चींटियाँ।
चाय में दूध
उन्हें पसंद नहीं था,
चीनी
पहले से थी
पास उनके,
उठाई
चुपचाप
बस
बिखरी
चाय पत्ती
इधर उधर से
और
चली गईं
चींटियाँ।
मौत का
ख़ौफ़
रहने दो रिआया में
उठने न दो,
सरफ़रोश
न हो जायें
बचे
आग के दीये,
हवाओं से कहो
हद में रहो!
हाँ
रहता है
एक
पान का ग़ुलाम
चिड़िया की तरह
अंकों वाले
ईंटों से
ताश के पत्तों
के घरों में,
होते
होने देते
स्वयं की
गिनाई
छंटाई
बंटाई
दुनिया के जुए में
लत की तरह।
कौन
सुनता है
एक अच्छा
साक्षात्कार
सबेरे सबेरे
और वो भी
इतवार को,
यूँ ही
होता हो
दुर्लभ
आत्म साक्षात्कार
तो कोई
क्यों न करे!