Saturday, March 8, 2014

मोज़े

मोज़े
टोपी
कमीज़
स्कार्फ़

पर्दा
साड़ी
चुन्नी
चादर

धोती
कुरता
तौलिया
गमछा

लहराते
वो सारे
ध्वज से
अट्टालिका*
की
ऊपरी
मंज़िल
से निकले
सरियों पर
सूखनें को।

करते
कामगारों
के
झूठे
स्वामित्व का
निशब्द
उदघोष।

*skyscraper, ऊँची ईमारत

No comments:

Post a Comment